LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 

 

 

*खीरी पुलिस*

 

*दिनांक- 08 अगस्त 2026*

 

 

 

 

*श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा*

 

 

 

 

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 08.08.2026 को *पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग* द्वारा जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों का भ्रमण करते हुए स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा *विभिन्न कांवड़ मार्गों जैसे- लखीमपुर सिसैया जालिमनगर मार्ग, लखीमपुर शारदानगर ढखेरवा मार्ग, लखीमपुर फरधान गोला मार्ग, गोला हैदराबाद गोमती मोड़ मोहम्मदी मार्ग, मोहम्मदी अमीरनगर सिकंदराबाद मार्ग, सिकंदराबाद शिवाला मोड़ कस्ता मार्ग, कस्ता बेहजम ओयल मार्ग तथा ओयल से लखीमपुर मार्ग पर पड़ने वाले कांवड ड्यूटी प्वाइंट तथा बैरियर प्वाइंट ड्यूटी को चेक किया गया ।* जहाँ पर ड्यूटी में कमियां पायी गई वहाँ पर महोदया द्वारा उनके सुधार हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । इस दौरान महोदया द्वारा कांवड मार्गों पर कांवडियो की सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु *यातायात व्यवस्था, डार्यवर्जन, बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण* किया गया । साथ ही मार्ग में पड़ने वाले भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं निरन्तर पेट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी के लिये निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान *कांवड़ियों एवं आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।* कांवड यात्रा मार्ग पर भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित रहे एवं मार्गों पर निरंतर पेट्रोलिंग एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन तैयार रखे जाएं।

 

साथ ही कांवड़ मार्गों पर *ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने,* कांवड़ियों से विनम्र व्यवहार करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनपदवासियों एवं कांवड़ यात्रियों से *शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने* की अपील की गई।

 

*खीरी पुलिस द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button