अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

21 जून को बाबा भर्तृहरि की गुफा के रास्ते हेतु पक्की सीढियों के निर्माण का होगा भव्य शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 तिजारा – जल एवं पर्यावरण संरक्षण समिति , तिजारा की ओर से सूरजमुखी आश्रम के पास पहाड़ी पर स्थित धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल भर्तृहरि बाबा की गुफा पर जाने के लिए 21 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे गुफा का रास्ता सही करने व सीढियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा ।

 समिति के अध्यक्ष बालकिशन आर्य ने बताया कि पंचायत समिति तिजारा के प्रधान जयप्रकाश यादव (जेपी) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे तथा अध्यक्षता व्यापार महासंघ के अध्यक्ष गुलशन गुप्ता करेंगे।

डीके यादव श्री सीमेंट व पूर्व सरपंच अशोक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।

पहाड़ी पर बनी बाबा भर्तृहरि गुफा बहुत ही प्राचीन है जहां पर श्रद्धालु आते रहते हैं। यहां पर साधु सन्यासी भी रहते हैं । भामाशाहों के सहयोग से इस स्थान पर बिजली पानी की व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है।

रास्ता सही नहीं होने का कारण लोगों को उपर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुफा पर आने में लोगों को आसानी रहे इसी उद्देश्य को लेकर रास्ते को चौड़ा व साफ कर पक्की सीढियों का निर्माण जल एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के नेतृत्व में किया जा रहा है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button