अपराधउत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन

A grand Tiranga Shaurya Samman Yatra was organized dedicated to the historic victory of 'Operation Sindoor' of the Indian Army

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी किच्छा द्वारा भारतीय सेना के सफल सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा रामलीला मैदान, पुरानी मंडी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आवास विकास तक संपन्न हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं तथा मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक है, बल्कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति हमारी अडिग प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है।

शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहां के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य देश सेवा में संलग्न है। उन्होंने युवाओं से सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत आतंकवाद की किसी भी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवादियों को करारा जवाब देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब सीधे एक्शन लेता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के चलते आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक वार करना संभव हुआ है। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की यात्रा है।

अंत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्थानीय नागरिकगण इस यात्रा में एकजुट होकर भाग ले रहे हैं, वह इस बात का प्रतीक है कि पूरा देश एकता के साथ आतंकवाद का सामना करने को सदैव तैयार है।

तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, रामावतार अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, महामंत्री मुकेश कोली, प्रहलाद खुराना, श्याम सुंदर बिष्ट, राजकुमार कालरा, नीरज खुग्गर, नितिन चरण वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, मूलचंद राठौर, मलकीत सिंह, हरीश सक्सेना, ओम तनेजा, रमन कोली, विनोद कोली, हरेंद्र मान, जावेद मलिक, जेपी श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, सुरेश पपनेजा, दिनेश भाटिया, ठाकुर संजीव सिंह, राकेश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, उमेश पाल, धनीराम, महेंद्र ठाकुर, गुलशन कुमार, कमल शुक्ला, विशाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button