खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बिना PUCC वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 5 अक्टूबर। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशानुसार एक अक्टूबर से खैरथल-तिजारा जिले के NCR क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ईंधन स्टेशनों (पेट्रोल, डीजल, CNG एवं LPG पंप) पर ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) उपलब्ध नहीं है।

अपात्र वाहनों की पहचान ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम अथवा अन्य तकनीकी माध्यमों से की जाएगी। हालांकि, चिकित्सा आपातकाल, कानून-व्यवस्था, ड्यूटी, आपदा राहत अभियान अथवा GNCTD/NCR राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट विशेष परिस्थितियों में वाहनों को ईंधन देने की छूट रहेगी।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) अनिवार्य रूप से बनवाएं, ताकि ईंधन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button