नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नीमच रोड भरभड़िया में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बुलेट

संवाददाता दशरथ माली

 

नीमच/भरभड़िया। नीमच रोड स्थित भरभड़िया क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बुलेट मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलेट वाहन जावद क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए नीमच सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और टक्कर के समय बुलेट तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार कितनी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे की पूरी परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button