उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज मे पॉइंट ऑफ़ केयर टेस्टिंग (पीसीओटी लेब) का फीता काटकर किया शुभारम्भ, विधायक बोले रुद्रपुर स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र मे निरंतर हो रहे है सुधार

MLA Shiv Arora inaugurated the Point of Care Testing (PCOT Lab) at Rudrapur Medical College by cutting the ribbon, MLA said that there are continuous improvements in the health facilities in Rudrapur

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। रुद्रपुर का प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज जो जिला हॉस्पिटल के रूप मे संचालित है जहाँ मरीजों के उपचार करने की दिशा मे एक कदम और आगे बढ़ते हुऐ, आज विधायक शिव अरोरा ने (पीओसीटी लेब ) पॉइंट ऑफ़ केयर टेस्टिंग का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान लेब रूम का भ्रमण किया इस टेस्टिंग मशीन के मरीज को होने वाले लाभ व इलाज मे सुविधा के बारे मे डॉक्टर से जानकारी ली।

तो वही विधायक अरोरा ने बताया तकनिकी के इस युग मे देश काफ़ी आगे बढ़ गया है जिसमे स्वास्थ के क्षेत्र मे भी अत्याधुनिक मशीने आये दिन देखने को मिलती है, वही विधायक अरोरा ने कहा पीओसीटी लेब के माध्यम से हम मेडिकल कॉलेज मे आने वाले सीरयस मरीज जिनकी हालत नजूक होती है या कई बार बीमारी का सही जानकारी नही मिलती ऐसे मरीजों की बीमारी का सही पता करने हेतु इस मशीन के माध्यम से ब्लड सेम्पल के द्वारा कुछ मिनटों मे बीमारी का पता लग पायेगा और गंभीरता अवस्था मे आये मरीज को समय रहते सही इलाज उपलब्ध हो पायेगा। वही इससे पहले हम जानते है कोई भी ब्लड टेस्ट की जांच 8 से 24 घंटे मे आती थी मगर तकनीक के युग मे इस लेब का फायदा काफ़ी मिलने वाला है, इसमें मरीज के हार्ट, अक्सीजन, पल्स, व शरीर के विभिन्न अंगों से जुडी बीमारी का कुछ मिनटो मे पता लगाया जा सकेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मेडिकल कॉलेज जिसका निर्माण बहुत तेज गति से चल रहा है जिसकी पूरी उम्मीद है 2026 से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस कक्षाओं की शुरुआत हो जायेगी जो स्वास्थ के क्षेत्र मे रुद्रपुर के लिये क्रन्तिकारी सिद्ध होगा।
इससे पहले विधायक शिव अरोरा ने कुछ दिन पूर्व नर्सिंग स्टॉफ को नियुक्ति पत्र बाटे थे जो अपनी सेवा यहाँ दे रहे है,
विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया जिनके दिशा निर्देश मे मेडिकल कॉलेज अपने अस्तित्व मे आने की और लगातार लागे बढ़ता जा रहा है।
वही विधायक शिव अरोरा ने कहा स्वास्थ्य सुविधा भी लगातार बेहतर हो रही है गरीब को इलाज उपलब्ध हो रहा है।
कुछ माह पूर्व जिला अस्पताल मे विधायक शिव अरोड़ा द्वारा किए गए क्रिटिकल केयर यूनिट जिसका निर्माण कार्य भी अंतिम चरण मे है जल्द उम्मीद है आने वाले दिनों मे वह जनता को समर्पित होगा। ऐसे अनेको उदहारण है जो स्वास्थ सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण सबित होंगे।

विधायक शिव अरोरा ने पीसीओटी लेब के शुभारम्भ अवसर पर समस्त डॉक्टर मेडिकल स्टॉफ को शुभकामनायें दी, जो दिन रात मरीजों की सेवा कर उनके जीवन को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे है।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य केदार शाही, जिला अस्पताल के पीएमएस आर सिन्हा, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़, कमल राणा, मोंटी खेड़ा, सूरज पाल, सुधीर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button