
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार कि ख़ास रिपोर्ट
अटेली मण्डी 31/1/2023
खंड अटेली ( मण्डी ) के गांव रात्ता कलॉ व राता खुर्द की पंचायतो ने आज गांव रात्ता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिये 9 सदस्यो की एक कमेटी का गठन किया इस कमेटी का काम स्कूल मे हर प्रकार से स्टॉफ व बच्चो की शिक्षा से सम्बंधित सुख सुविधा , साफ सफाई , खेल कूद आदि अनेक प्रकार की व्यवस्थाओ को स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थित व दुरुस्थ करना है । इस कमेटी के सदस्य गांव रात्ता कलॉ व खुर्द के पढे लिखे, तर्जुबेकार रिटार्यड अधिकारी जैसे व्यक्तियो को शामिल किया गया है जिससे कि पंचायत स्तर पर और स्कूल प्रशासन के साझा प्रयास से दशा और दिशा को बदला जा सके । स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राजपाल जी ने स्कूल के लिये गठित पंचायत कमेटी का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि स्कूल प्रशासन व पंचायत कमेटी के साझा प्रयास से विद्यालय को और अधिक उच्च स्तर पर ले जाने का प्रयास करेगे इस मौके पर समस्त स्कूल स्टॉफ , हल्का प्रधान बेदू , प्रवीण सरपंच , जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजकुमार , भंवर सिंह मौजूद रहे
Subscribe to my channel


