बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वार्ड 47 टीम ने नवनिर्वाचित सभापति योगेश गहलोत सहित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के टीम वार्ड 47, बालोतरा की ओर से नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति योगेश गहलोत, विधायक डॉ. अरुण चौधरी एवं भाजपा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा का साफा, माला एवं मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए वार्ड 47 टीम की ओर से क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि वार्ड के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
कार्यक्रम में वार्ड 47 टीम के तुलसीदास रामावत, अशोक गौड़, जेठाराम घासी, ओमप्रकाश प्रजापत, गंगा सिंह राजपूत, रामलाल सुथार, तनसुख रामावत, रवि गौड़, महेंद्र श्रीमाली, दुर्गेश गौड़, चंद्र किशोर गौड़, देवीलाल घासी, रमेश गौड़ एवं भवानी सिंह राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Subscribe to my channel


