उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

तथाकथित सेक्रेटरी ने ब्लाक परिसर में स्थित अपने कार्यालय को बनाया दारू का अड्डा नीलाम कर रहे विभाग की इज्जत

सुबह से शाम तक चलता रहता है पैग लगाने का सिलसिला -सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से फैली सनसनी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

     बस्ती संवाददाता – जनपद के विकास खण्ड कप्तानगंज ब्लाक परिसर के अंदर स्थित एक तथाकथित सेक्रेटरी का कार्यालय दारू के अड्डे में दब्दील है और वहाँ सुबह से शाम तक पैग पर पैग लगाने का सिलसिला चलता रहता है । खण्ड विकास अधिकारी सहित पूरा महकमा आरोपी सेक्रेटरी के कारनामों से बाखूबी बाकिब हैं परन्तु कार्यवाही की जहमत कोई नहीं उठाना चाह रहा है ।

          प्राप्त समाचार के अनुसार ब्लाकों में तैनात ग्राम पंचायत / ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की निगरानी / कार्यान्वयन हेतु की गयी है परन्तु विकास खण्ड कप्तानगंज में तैनात तथाकथित सेक्रेटरी अपने कार्यालय को दारू के अड्डे में दब्दील कर लिए हैं और पूरे दिन यहीं बैठ अपने चाटुकारों के संग पैग पर पैग लगाते रहते हैं और विकास कार्यों को जड़ से जंग लगाकर सरकार की मंशा को पलीता लगा रहे हैं । ऐसा नहीं है कि विभाग इन दागदार सेक्रेटरियों की गतिविधियों से विभाग अंजान है परन्तु गंदगी को हाथ कौन लगाए , जिम्मेदारों की इसी सोच से दागदार सेक्रेटरी फलफूल रहे हैं ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button