बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

“खिलते हैं गुल यहां, खिल के बिखरने को”…. गीत-संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा 11 अक्टूबर को स्थानीय टाउन हॉल में “खिलते हैं गुल यहां, खिल के बिखरने को”…. शीर्षक नाम से गीत संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिसके बैनर विमोचन शनिवार की शाम को गांधी पार्क परिसर में किया गया। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष एनडी रंगा, सुनील दत्त, कार्यक्रम मंच संचालक इंजीनियर कमलकांत सोनी, रवि भल्ला, कार्यक्रम से जुड़े रामकिशोर यादव, राधाकृष्णन सोनी, पवन कुमार चढ्ढा, एडवोकेट गोविन्द सिंह कच्छावा,सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, शब्द प्रकाश राजपुरोहित,मदन शर्मा, रमेश गुप्ता,रतन सिंह , गणेश मल, बच्छराज, हिमांशी सोनी, दिव्यांशु अग्रवाल मौजूद थे।

 कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्य गायिका साक्षी सिन्हा होगी।

जिसके साथ बीकानेर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सदाबहार हिन्दी फिल्मी डुएट सोंग गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गद्दीपति किन्नर समाज मुस्कान बाई सा अग्रवाल होगी। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित मेहमानों उधोगपति रामरतन धारणिया एवं होटल व्यवसाई राज खंजाची होगें। कार्यक्रम आयोजन में सहयोगी राधेश्याम ओझा, वीणा ओझा रहेंगे। कार्यक्रम निर्देशक प्रेम रत्न और कार्यक्रम मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे। कार्यक्रम का समय शनिवार शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button