उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सहकार भारती बस्ती मंडल का अभ्यास वर्ग संपन्न, सहकारिता से आत्मनिर्भर समाज निर्माण पर हुआ मंथन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। सहकार भारती, बस्ती मंडल का अभ्यास वर्ग जनपद बस्ती स्थित ओम सिद्धि विनायक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहकारिता के विस्तार, संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ता निर्माण, महिला स्वावलंबन, अक्षय ऊर्जा आधारित सहकारी समितियों तथा क्रेडिट सोसाइटियों के गठन एवं संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता रहे।
अध्यक्षता सहकार भारती बस्ती के जिला अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने की।
संचालन जिला महामंत्री संजय चौरसिया ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन बस्ती विभाग संयोजक शिव प्रसाद चौधरी ने किया।
सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने संगठनात्मक ढांचे, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सहकारिता के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश के अक्षय ऊर्जा प्रकोष्ठ प्रमुख उमाकांत शर्मा ने स्वावलंबी भारत अभियान, अक्षय ऊर्जा तथा स्वावलंबी सहकारी समितियों के निर्माण पर अपने विचार रखे। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
प्रदेश महिला प्रमुख मीनाक्षी राय ने महिला स्वावलंबन, स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता, महिलाओं की भागीदारी, उत्पाद निर्माण एवं मार्केटिंग के विषय में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहकारी व्यवस्था और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सहकार भारती की प्रदेश सह महिला प्रमुख श्रीमती मधुमिता ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, संगठन में उनकी भूमिका तथा सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार एवं सामूहिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
एसएचजी के राष्ट्रीय सह प्रमुख एवं श्रीनिधि क्रेडिट कोऑपरेटिव के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने क्रेडिट सोसाइटियों के गठन, कार्यप्रणाली एवं क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए सदस्यों को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
सहकार भारती के प्रदेश मंत्री एवं बस्ती मंडल प्रभारी अरुण सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सहकारी समितियों के गठन तथा संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।
अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने अभ्यास वर्ग में प्राप्त मार्गदर्शन को धरातल पर उतारने तथा सहकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ग्राम स्तर तक सहकारिता की अवधारणा पहुंचाने, नई सहकारी समितियों के गठन तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अभ्यास वर्ग में महिला सशक्तीकरण, वित्तीय सहयोग, अक्षय ऊर्जा, स्वावलंबन एवं सहकारिता आधारित रोजगार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में सहकार भारती बस्ती के जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, नितेश सिंह, सूर्यमणि पांडेय, जिला संगठन प्रमुख दिवाकर वर्मा, एसएचजी प्रमुख पूनम शर्मा, महिला प्रमुख सरिता गौड़ एवं सह प्रमुख सुधा देवी, जिला मंत्री मनीष कुमार, एफपीओ प्रकोष्ठ प्रमुख शिवशरन चौरसिया, मत्स्य प्रकोष्ठ प्रमुख जितेंद्र साहनी, पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख आलोक शुक्ला तथा अक्षय ऊर्जा प्रकोष्ठ प्रमुख नमन चौरसिया उपस्थित रहे, सह श्रम प्रकोष्ठ प्रमुख रवि शर्मा, सहकार भारती संतकबीर नगर के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी , जिला महामंत्री विजय कन्नौजिया, अनिल पगार, अर्जुन भट्ट, विजय श्रीवास्तव, अमन जायसवाल, जितेंद्र त्रिपाठी, रतन कुमार, शीतल, चांदनी, माला, सुधीर पटेल, अमित तिवारी, अमित चौधरी, अंकिता चौधरी, रुद्र चौधरी, दिनेश साहनी, मनीषा चौरसिया, अनीता, सुमन शर्मा, राकेश वर्मा, पुष्पा, उर्मिला, प्रमिला, आशा देवी, सुनील, शीला, सीता देवी, गायत्री देवी, सुन्दरी, संगीता, अमिता, सावित्री, पूनम एवं गीता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय
ओमकार चौधरी
जिला अध्यक्ष सहकार भारती बस्ती

Subscribe to my channel


