बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा में वात्सल्यमयी माँ बसंती मनिहार अवतरण महोत्सव आयोजित, 30 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इनर व्हील क्लब ने 22 हजार रुपये का चेक किया भेंट, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सहयोग के लिए दिए सहायता फॉर्म

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। युगप्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा के विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण मिशन के अंतर्गत मणिद्वीप अध्यात्म परिवार की ओर से माहेश्वरी कॉलोनी स्थित हर्षित हवेली में वात्सल्यमयी माँ बसंती मनिहार अवतरण महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण की भावना के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियां संपन्न हुईं।
30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित
महोत्सव के दौरान 30 जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक ‘माँ अन्नपूर्णा का प्रसाद’ स्वरूप राशन सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सहायता फॉर्म भी उपलब्ध कराए गए। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाने में सहयोग करना रहा।
बालिका शिक्षा के लिए 22 हजार रुपये का सहयोग
कार्यक्रम के दौरान बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब, बालोतरा की ओर से स्वामी विवेकानंद स्टूडेंट वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट को 22,000 रुपये की सहयोग राशि का चेक भेंट किया गया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रमुख रजनी शिवनानी, अध्यक्ष बबली पाटौदी, सचिव चित्रा श्रीमाली, नैना सालेचा, सुमित्रा खत्री, विधि पाटौदी, खुशबू डेलरिया और रंजना खरे सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
CGST अधिकारियों ने की सेवा कार्यों की सराहना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST), जोधपुर के सहायक आयुक्त ललित पालीवाल एवं अधीक्षक अनिल जैन शामिल हुए। अतिथियों ने अपने कर-कमलों से जरूरतमंद परिवारों को सेवा सामग्री वितरित की तथा मणिद्वीप अध्यात्म परिवार की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
मंदिरों के पुजारियों की रही सहभागिता
महोत्सव में नगर के प्रमुख देवालयों के पुजारियों ने भी भाग लिया। इनमें श्रीमोहनराय जी मंदिर के पुजारी गजेंद्र पालीवाल, श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी संतोष कुमार सोनी तथा श्रीवाराही देवी मंदिर के पुजारी परमेश्वर वैष्णव एवं सूरज कुमार वैष्णव शामिल रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर अशोक भगवती मानधना, किशन, पियूष भाटी, कवि नरेश वेद, देवराज, रितु, अनिल जिंदल, अश्वनी, मौसमी श्रीवास्तव, पवनी भंडारी सहित मणिद्वीप अध्यात्म परिवार के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मानव सेवा और सामाजिक सहयोग का दिया संदेश
वात्सल्यमयी माँ बसंती मनिहार अवतरण महोत्सव के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, विद्यार्थियों की शिक्षा, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सेवा को मानव कल्याण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की भावना को प्रमुखता दी गई।
आयोजकों ने मानव सेवा एवं कल्याण के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Subscribe to my channel


