LIVE TVदेशधर्मराज्य

मेहंदवास ग्राम सहकारी समिति लिमिटेड पर 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

 

रिपोर्ट दिनेश कुमार शर्मा,

फागी न्यूज़ :।

लोकेशन-मेहंदवास,

 

फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम मेहंदवास में ग्राम सेवा सहकारी समिति पर 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया! पूर्व जीएसएस अध्यक्ष हंसराज चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! मेहंदवास ग्राम सेवा सहकारी समिति की कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना होने पर जीएसएस अध्यक्ष राम रतन सिंह गुर्जर द्वारा ग्रामवासियों एवं किसानों को हार्दिक बधाई दी गई ! ग्राम सेवा सहकारी समिति पर मुख्यमंत्री किसान कस्टम हायरिंग योजना में मेहंदवास जीएसएस पर नये ट्रैक्टर मशीनों रोटावेटर कल्टीवेटर हल सीडल स्प्रे मशीन उपलब्ध संसाधनों की व्यवस्था किसानों के लिए की गई! जिसका अध्यक्ष राम रतन सिंह गुर्जर द्वारा विधि-विधान अनुसार गणेश पूजन मुहूर्त कर ग्रामीणों को लड्डू मिठाई वितरित की गई! अध्यक्ष राम रतन सिंह ने बताया कि किसानों को संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे जो भी किसानों को खेतों की जुताई के लिए संसाधनों की जरूरत पड़ेगी किसानों को किराए पर उपलब्ध करवाया जाएगा! कार्यक्रम में जीएसएस अध्यक्ष राम रतन सिंह गुर्जर, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष हंसराज चौधरी, जीएसएस व्यवस्थापक धारा सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष राजाराम चौधरी,सरपंच हरभगस चौधरी, किसान बीरमा राम गुर्जर छितर गुर्जर, बल्लाराम यादव, शोजी राम बेरवा, सीताराम जाट, सागरमल बेरवा, आदि किसान मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button