उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जनपद में हरियाली के लिए चुनौती बनी अबैध आरा मशीनें
रामनगर , हर्रैया व बस्ती सदर रेंज में अबैध आरा मशीनों के संचालन व हरे पेड़ों के कटान की स्थिति अति भयावह

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती संवाददाता – जनपद के रामनगर , हर्रैया व बस्ती सदर रेंज में अबैध आरा मशीनों के संचालन व हरे पेड़ों के कटान की स्थिति भयावह व चिन्तनीय बनी हुई है और जिम्मेदारों की उदासीनता से पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी व्याप्त है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार जहाँ एक ओर वन विभाग के अधिकारियों को उनकी जाँच में ” आल इज वेल दिखता है वहीं जनपद के रामनगर , हर्रैया व बस्ती सदर रेंज में अबैध आरा मशीनों के संचालन व हरे पेड़ों के कटान की जमीनी हकीकत भयावह व चिन्तनीय बनी हुई है । यदि जिम्मेदारों के रवैये में बदलाव नहीं आया तो प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होने से कोई रोक नहीं पायेगा । नियम विरुद्ध हरे पेड़ो के कटान से जहाँ एक ओर पारिस्थितिकीय बदलाव हो रहा है वहीं दूसरी ओर विभाग व सरकार को लाखों का चूना भी लग रहा है । नाम न छापने की शर्त पर कुछ विभागीय लोगों ने ही बताया कि प्रतिमाह प्रति रेंज निर्धारित कमीशन जिले पर भेजना रहता है जिसके कारण कार्यवाही पर विभागीय अधिकारी मौन रहते हैं ।

Subscribe to my channel


