
*जयबीर सिंह पत्रकार कोटकासिम*
आध्यात्म की एक बैठक के दौरान राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने प्रिय और विश्व विश्वविख्यात जादूगर शिवकुमार के बारे में कहा कि जादूगर शिव कुमार ने अपने अलवर जिले और देश के साथ-साथ विदेशों तक जादू शो के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाया है। गुरुदेव ने कहा कि अलवर के एकमात्र ग्रेट स्टंटमैन जादूगर शिव कुमार का मैजिक शो जहां भी लगता है उनके द्वारा मिलने वाले अथाह प्रेम के चलते मैं वहां एक बार जरूर पहुंचता हूं। जादूगर शिवकुमार भी हमारी तरह ही पाखंड का पुरजोर विरोध करते हैं और जादू की विशेष कला के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भूण हत्या महापाप है, नशामुक्ति संदेश के साथ साथ पौधारोपण आदि के सामाजिक संदेश देते हैं। साथ ही सनातन धर्म और संस्कृति को समर्पित होते हुए समय-समय पर बाढ़ और भूकंप पीड़ित लोगों के लिए दिव्यांगगों के लिए चैरिटी शो कर आर्थिक सहयोग भी करते हैं। वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे जादूगर के बारे में मैं ही नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान इस बात को जनता है कि वो सनातन धर्म की मर्यादा को बनाए रखते हुए अपने जादू शो के माध्यम से सामाजिक व धार्मिक संदेशों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। गुरुदेव भास्कर ने आगे बोलते हुए कहा कि इसीलिए ही आज जादूगर शिवकुमार इंटरनेशनल मैजिक स्टार हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं। गुरुदेव ने आगे कहा कि भारत माता की सच्ची सेवा करने वालों को मां दुर्गा की दया प्राप्त होती है और जब हम अपने सनातन धर्म का कार्य करेंगे तो ही हमें जीवन जीने में आनंद मिलेगा और हम प्रभु को मुंह दिखा सकेंगे।

Subscribe to my channel


