बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
घाँची समाज वरिष्ठजन गौरव सम्मान (धरोहर) एवं प्रतिभा खोज परीक्षा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। घाँची समाज शिक्षा जागृति संस्थान बालोतरा के तत्वावधान में घाँची समाज वरिष्ठजन गौरव सम्मान समारोह (धरोहर) एवं प्रतिभा खोज परीक्षा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन घाँची समाज भवन, गायत्री चौक बालोतरा में किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, समाजसेवियों, भामाशाहों एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
संस्थान अध्यक्ष डॉ. महेश चौहान ने बताया कि ‘धरोहर’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करना है, जिन्होंने अपने जीवन के अनुभव, संस्कार, परम्पराओं एवं सामाजिक योगदान से समाज को समृद्ध किया है। कार्यक्रम में बालोतरा में निवास करने वाले 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों का समाज के भामाशाहों एवं संस्थान की ओर से साफा, शॉल, माला, श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की जीवंत धरोहर हैं और नई पीढ़ी को उनके अनुभवों एवं संस्कारों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश बोराणा, नर्सिंग अधीक्षक एम्स जोधपुर, नवचयनित RAS अधिकारी दीपक गहलोत, दीपकराज भाटी, CRPF छत्तीसगढ़, समाजसेवी गौरीशंकर बोराणा जोधपुर, पुनीत भाटी, महेन्द्र भाटी एवं बंटी सोलंकी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा साध्वी कमलाबाई के पावन सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर समाज की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य एवं प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
संस्थान उपाध्यक्ष पुखराज भाटी ने बताया कि घाँची समाज सिवांची-मालाणी स्तर पर इस प्रकार का आयोजन समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रथम प्रयास है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की वह पूंजी हैं, जिनके अनुभव और जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति एवं सामाजिक परम्पराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
संस्थान के किशोर चौहान ने बताया कि संस्थान द्वारा करीब दो माह पूर्व आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भामाशाहों द्वारा मोमेंटो एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाना तथा विद्यार्थियों में शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में सिवांची-मालाणी क्षेत्र में समाज के नव निर्वाचित पार्षद कांतिलाल गहलोत, हनुमानाराम सोलंकी, आशादेवी अशोक परिहार, रामेश्वर राठौड़ जसोल एवं बंशीलाल बोराणा सिवाना का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह में समाज के भामाशाहों एवं समाजसेवियों ओमप्रकाश भाटी, अध्यक्ष घाँची समाज ट्रस्ट बालोतरा, भीकाराम सोलंकी, चेलाराम चौहान, नरसिंह परिहार, छगन चौहान, रामेश्वर बोराणा, पारसमल परिहार, शंकर परिहार, राणाराम परिहार, युधिष्ठिर चौहान, ओमप्रकाश गहलोत, सुरेश डी. भाटी, पूर्व अध्यक्ष घाँची समाज नवयुवक संस्थान, जगदीश भाटी, अध्यक्ष घाँची समाज सिवांची-मालाणी न्यास समदड़ी, एडवोकेट रामेश्वरलाल गहलोत, सचिव घाँची समाज शिक्षा सुधार समिति सिणधरी, सोहनलाल गहलोत, अध्यक्ष घाँची समाज शिक्षा प्रसार समिति बालोतरा, ओमप्रकाश एच. भाटी, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष बालोतरा, उकाराम परिहार, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष बालोतरा, राणाराम परिहार, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष बालोतरा, थानाराम सोलंकी, अध्यक्ष घाँची समाज पूर्णेश्वर सेवा समिति बालोतरा, खेताराम गहलोत, अध्यक्ष घाँची समाज नवयुवक संस्थान बालोतरा, धनराज चौहान, अध्यक्ष घाँची समाज यश क्लब बालोतरा, मनीषा परिहार, अध्यक्षा घाँची समाज महिला मंडल बालोतरा, उप प्राचार्य गोपाल गहलोत, वगताराम चौहान, खीमाराम बोराणा, जुगताराम सोलंकी , लेखराज बोराणा , पारसमल परिहार, गंगाराम राठौड़ ,रामलाल भाटी ,हनुमान भाटी , पेमाराम गहलोत, नैनाराम भाटी सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता, वरिष्ठजनों के सम्मान एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह में यह संदेश भी दिया गया कि समाज की प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, सेवा, आपसी सहयोग एवं अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने से संभव है।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान सचिव शंभूराम देवड़ा ने किया। कार्यक्रम संयोजक वीरमाराम परिहार, युधिष्ठिर चौहान, करण सहदेव ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रवीण राठौड़, प्रवक्ता अभय सोलंकी, हिरालाल भाटी, विक्रम भाटी, पोकरराम राठौड़, जितेन्द्र सोलंकी, एडवोकेट मादाराम सोलंकी सहित संस्थान के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
समारोह के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, भामाशाहों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, समाजसेवियों, महिला शक्ति एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। ‘धरोहर’ समारोह ने समाज की पुरानी पीढ़ी के अनुभवों और नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक एकता, शिक्षा एवं संस्कार का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Subscribe to my channel


