उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
भानपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 36 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 03 अक्टूबर 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भानपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी नौसीन सिद्दीकी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 33 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, पीडी आनंद गुप्ता, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, डिप्टी सीवीओ डॉ. बलराम चौरसिया, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, अभय राज, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, बाल कृष्ण उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को दर्ज करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया। प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

Subscribe to my channel


