उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत धन्सा में मनरेगा योजना में चल रहा हेराफेरी फर्जी मजदूरों की लग रही हाजिरी

धरातल पर नही हो रहा कार्य श्रमिकों की लगी हाजिरी  -धरातल से नदारद मजदूरो की मनरेगा की पंजिका मे लग रही हाजिरी -राम उजागिर के चक से गोलई के चक तक चक मार्ग कार्य से जुड़ा मामला 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती रूधौली -विकासखंड रूधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धन्सा में मनरेगा योजना के तहत मिट्टी कार्य के नाम पर फर्जी मजदूरो की हाजिरी लग रही है

   प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत धन्सा में मनरेगा योजना के तहत जारी परियोजना पर राम उजागिर के चक से गोलई के चक तक चक मार्ग कार्य चल रहा है जिसमें 3 मस्टरोल जारी होने के साथ 23 मनरेगा श्रमिको की हाजिरी भी लग रही है । वही ग्रमीण की सूचना पर पहुंची मीडिया कर्मियों की पड़ताल मे एक भी मजदूर काम करते धरातल पर नही मिले जबकि मनरेगा की उपस्थित पंजिका की कागजी कार्यवाही मे 23 श्रमिको की उपस्थिति लग रही है ऐसे मे धरातल से अनुपस्थित फर्जी मजदूरो की हाजिरी लगने से ब्लाक प्रशासान के जिम्मेदारो पर मिलीभगत होने का सवाल खड़ा हो रहा है । धरातल से अनुपस्थि मजदूरो की हाजिरी लगने से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है । सूत्रो के मुताबिक ब्लाक प्रशासान के जिम्मेदारो की मिलीभगत होने से मनमानी तरीके से मजदूरो के बिना रजिस्टर मे हाजिरी लगाई गयी है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गरीबों के रोजगार हेतु बनी मनरेगा योजना जनपद में जिम्मेदारों के ऐशो आराम की योजना बन कर रह गयी हैं और पूरे जनपद में मनरेगा योजना में लूट मची है प्रधान द्वारा उच्च अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर सरकारी धन को अपना माल समझकर लूटने की कोशिश मे तनिक भी परहेज नहीं किया जा रहा है। सचिव स्नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आ चुका है जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button