रविवार को निघासन कस्बे के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में सुभासपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा स्वाभिमान व सम्मान रैली का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि सुभासपा मुखिया व एनडीए गठबंधन प्रदेश के कैबिनेट अल्पसंख्यक व पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी पार्टी सपा पर वार करते हुए कहा सपा ने मुस्लिमों को धोखा दिया है जबकि भाजपा व मोदी व योगी जी ने सबका साथ सबका विकास के तहत अल्पसंख्यक समाज के मदरसों को 800 करोड़ रुपए दे रही है और मुस्लिमों के हित रख रही है।उन्होंने सभा में ड्यूटी में लगे तमाम पुलिस कर्मियों को देखकर कहा पुलिस 8 घंटे की जगह 18 से 20 घंटे ड्यूटी करती है जिसको देखते हुए मैने ही पुलिस भत्ता व साइकिल जगह उन्हें बाईकें दिलाने का कार्य करने के साथ जनता के लिए जब में अपने दफ्तर में बैठता हूं तो डॉक्टर का स्वरूप लेकर बैठता हूं आने वाले हर फरियादियों को रोगी मानता हूं हर रोगी को इलाज करने के साथ ही दवा भी देता हूं।इस दौरान उनके अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री अनीस अहमद ने भी संबोधित करते हुए मुस्लिमों का हित मात्र भाजपा एनडीए में ही बताया।सफल कार्यक्रम को लेकर इस कार्यक्रम के आयोजक प्रधान संघ के अध्यक्ष व प्रधान सैय्यद मकसूद अली गुड्डू को मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आभार जताते हुए उनकी सराहना की।इस मौके पर सुभासपा के साथ भाजपा पदधिकारी व तमाम प्रधान भारी भीड़ मौजूद रही।