उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भरण पोषण की धनराशि न देने पर परिवार न्यायालय ने जारी किया कुर्की व विक्रय का आदेश

जनपद के जाने माने अधिवक्ता राम कृपाल चौधरी की मजबूत पैरवी से कुर्की एवं विक्रय आदेश हुआ जारी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

 बस्ती संवाददाता – सोनमती देवी पुत्री कृष्ण चन्द्र निवास ग्राम – बैदोलिया अजायब थाना – कप्तानगंज की शादी हिन्दू रीति – रिवाज से रणजीत पुत्र राम बोध निवासी – खम्हरिया गंगाराम , थाना – हर्रैया के साथ हुई थी । शादी के बाद दोनो पक्ष के सम्बन्ध सामान्य नहीं रहे जिसके कारण मामला न्यायालय में पहुँच गया । सोनमती देवी ने जनपद के जाने माने अधिवक्ता राम कृपाल चौधरी के माध्यम से भरण – पोषण का वाद संख्या / 353 / 11A / 2023 सोनमती देवी बनाम रणजीत माननीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बस्ती में दाखिल किया । न्यायालय द्वारा निर्धारित भरण पोषण न देने व भरण – पोषण की धनराशि रुपया 5,49000.00 ( पाँच लाख उन्चास हजार ) बकाया होने के कारण माननीय न्यायालय ने रणजीत पुत्र रामबोध के विरुद्ध कुर्की एवं विक्रय आदेश जारी किया था । माननीय न्यायालय के आदेश के समादर में पुलिस एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रणजीत की गाटा संख्या – 32 सम्पत्ति कुर्क की गयी । भरण – पोषण की बकाया धनराशि रुपया 549000.00 आगामी 10 दिसम्बर 2024 तक माननीय न्यायालय में जमा कराया जाना है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button