उत्तराखंडधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

श्रद्धा ही भक्ति की नींव है हमें अपने ईश्वर गुरु में हमेशा श्रद्धा रखनी चाहिए…….वात्सल्य निधि गुरुदेव श्री नरेंद्र मुनि जी महाराज

Faith is the foundation of devotion, we should always have faith in our God and Guru... Vatsalya Nidhi Gurudev Shri Narendra Muni Ji Maharaj

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल 

रुद्रपुर…आज रुद्रपुर की एलाइंस कॉलोनी में वात्सल्य निधि गुरुदेव श्री नरेंद्र मुनि जी महाराज जी ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि श्रद्धा ही भक्ति की नींव है हमें अपने ईश्वर गुरु में हमेशा श्रद्धा रखनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सही व्यक्ति, सही काम, सही समय पर अंजाम देता है। सही व्यक्ति वह है, जो अपना चरित्र को सुधार ले। सिर्फ कपड़े पहनने से व्यक्ति बढ़िया नहीं होता है। सबसे बढ़िया काम वही है जोकि विश्वास भाव से किया जाए। जिससे आपका और समाज का भला हो सके। व्यक्ति का सबसे बढ़िया समय जो सत्संग, ज्ञान, स्वाध्याय और ध्यान व्यतीत होता है। सबसे बड़ा फल होता है प्रतिक्रमण करना, जो मनुष्य गलती करने के पश्चात अपनी गलती मान लेते हैं वह भव से पार होते हैं। गुण धन संपत्ति है, उसे सुरक्षित रखना है उसका प्रदर्शन नहीं करना है, जो मनुष्य अपने गुण और धन संपत्ति शक्ति का प्रदर्शन करता है वह कभी सफल नहीं होता है। प्रवचन के दौरान वात्सल्य निधि गुरुदेव श्री नरेंद्र मुनि जी महाराज जी ने बताया कि किसी गांव में एक गरीब बुढ़िया रहती थी किसी कारण बस उसकी झोपड़ी में आग लग गई,आग लगने के कारण उसने अपने घर को जलता हुआ ना देखकर अपने पड़ोस वाले के घर में जो भी सामान रखा हुआ था उसको जलने से बचाया, अर्थात हमेशा समय के अनुसार दूसरों की मदद करना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने मुनि जी के प्रवचन सुने।
इस मौके पर भाईजी प्रधान जय भगवान जैन, महामंत्री कमल जैन,पवन जैन, अशोक जैन,राजकुमार जैन, सुमित श्यामपुरिया, विजय श्यामपुरिया, ऊषा श्यामपुरिया, तिलक राज जैन,राहुल जैन, निशा जैन, पूजा जैन, अक्षत जैन, अरुणा जैन,अच्छिता जैन, अरुणा जैन, श्रीमती कृष्णा जैन, श्रीमती सीता श्यामपुरिया, आदि भक्त मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button