उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

ट्रांजिट कैंप रोड पर स्थित चामुंडा मंदिर पर कॉस्मेटिक की दुकान में रात में लगी भीषण आग,दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे समाजसेवी संजय ठुकराल

A huge fire broke out in a cosmetic shop at Chamunda temple located on Transit Camp Road at night, all the goods kept in the shop were burnt to ashes, social worker Sanjay Thukral reached immediately after getting the information

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल 

रुद्रपुर…रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप रोड पर स्थित चामुंडा मंदिर से थोड़ा आगे सामने एक कॉस्मेटिक की दुकान में आज रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

समाजसेवी संजय ठुकराल घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान मालिक सोमपाल पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ट्रांजिट कैंप ठाकुर नगर से मुलाकात की। सोमपाल ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। कुछ समय बाद, जब वह सड़क से गुजर रहे थे, तो एक मूंगफली वाले ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। मैंने तुरंत अपनी दुकान में जाकर देखा, तो सच में धुआं निकल रहा था। मैंने फौरन 112 पर कॉल किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।”

सोमपाल के मुताबिक, दुकान में करीब 4 से 6 लाख रुपये का माल था, जो अब जलकर राख हो चुका है। वह पिछले दो साल से इस दुकान को चला रहे थे और अपने परिवार का पालन-पोषण इसी से कर रहे थे।

समाजसेवी संजय ठुकराल ने सोमपाल से संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि वह उनकी हर संभव मदद करेंगे और नुकसान की भरपाई के लिए मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button