अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
बिग ब्रेकिंग,,,, मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह आए गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर
मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा के बैठकों के दौरान जिले में समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी एवं नकबजनी आदि संपत्ति संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वाहन चोरी एवं नकबजनी आदि संपत्ति संबंधित अपराधों की तत्काल पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
एसपी महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में एवं एडिशनल एसपी महोदय नीमच श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्री विमलेश उइके के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के कुशल नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा अंतराज्यिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग स्थान से चुराई गई 18 मोटरसाइकिलों को जप्त किया जाकर वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिले में लगातार हो रही चोरी पर अंकुश लगाने एवं अपराधों को संज्ञान में लेकर अभियान के तहत संपत्ति संबंधित अपराधों में पतारसी करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपना सूचना तंत्र मजबूत करने वह अपराधियों की तलाश कर घटनाओं के तह तक पहुंचकर घटनाओं में की गई संपत्ति की बरामदगी की वह अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया था। उपरोक्त संपत्ति संबंधित अपराधों के घटनास्थल की आधार पर शहर व मुख्य मार्गों पर ऑपरेशन नीमच आई के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों के फुटेज आदि लिए गए तथा घटना में संभावित स्थानों पर सूचना तंत्र लगाकर सिविल में पुलिस की मॉनीटरिंग कर आरोपियों की तलाश की गई पुलिस के द्वारा अपनी व्यावसायिक दक्षता तकनीकी साक्ष की मदद से कस्बा मनासा में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पहचान स्थापित कर आरोपियों से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपियों ने नीमच सरवानिया मनासा मंदसौर पिपलिया मंडी व रतलाम तथा पड़ोसी राज्य राजस्थान के निंबाहेड़ा बेगु जोगणिया माता चित्तौड़गढ़ आदि स्थानों पर वाहन चोरी की वारदात को कबूला तथा आरोपियों के कब्जे से 18 मोटर साइकिले जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया वह दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 बाइक जप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार ,,
1,विशाल पिता महेश नायक उम्र 21 साल निवासी कचोली थाना मनासा
2, प्रदीप पिता कैलाश कुमावत उम्र 20 साल निवासी ऊषागंज मनासा ती3, राहुल पिता बंसीलाल परिहार मालवीय उम्र 29 साल भील गली जूना साथ मनासा
4, भूपेंद्र पिता नंदकिशोर रावत उम्र 23 साल निवासी जूनासाठ मनासा फरार आरोपी
बाबू कैलाश व्यास बड़ा बघेला मनासा सुनील पिता कैलाश रावत सांडिया मनासा
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी मनासा व उनकी नीमच साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा,


Subscribe to my channel


