धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

समाधि दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

31 अगस्त 2024 को बाबा श्री रामदेवजी महाराज की असीम अनुकम्पा से उनके समाधि स्थल पर दर्शन का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बाबाजी की समाधि के गंभारा में जाकर समाधि के एकदम पास बैठकर दर्शन करने का आशीर्वाद मिला। सभी भक्तों को दो मिनट ध्यान करने का भी सम्मान प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर जीजाश्री लालचंदजी पटवारी सुरेशजी जीरावला परिवार, महावीरजी डागा परिवार, गौतमजी ग्रीनचिली और अन्य सभी भक्तों को समाधि के सम्मुख दर्शन का लाभ मिला।

समाज की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु बाबा श्री रामदेवजी महाराज से प्रार्थना की गई और उनकी अनुकम्पा सभी पर बनी रहे, यही बाबा से विनती की गई।

सभापति सुमित्रा जैन और प्रतिनिधि सुरेश जैन, नगर परिषद्, बालोतरा ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button