ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
प्रदेश मे कांग्रेस की एकतरफा लहर चल रही है- अशोक कुमार मादीं
नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव सीहमा में किया जन सम्पर्क अभियान!

सतीश कुमार शर्मा
नारनौल 19अगस्त
विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेता अशोक कुमार मादीं ने कहा है कि प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की एक तरफा लहर चल रही है और जनता कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कम से कम 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। गांव सिहमा में जन सम्पर्क अभियान चलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से सभी वर्गो के लोग काफ़ी दुखी है और इस सरकार से परेशान है। व्यापारी, मजदूर, किसान और बेरोजगार इस सरकार मे सब काफ़ी दुखी है।
*उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर प्रदेश मे खुशहाली का दौर शुरू होगा और बिना भेदभाव के चारो तरफ विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस शासन को याद करने लगी है और इस सरकार को जल्दी चलता कर देना चाहती है।*

Subscribe to my channel


