जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जोधपुर: सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप ने कच्ची बस्ती में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन

जोधपुर। सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर ग्रुप की 65 सदस्याओं ने अपनी सेवाओं से गरीब बच्चों की खुशी को दोगुना कर दिया।
ग्रुप की महिलाएं शिक्षा, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, और खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराने में निरंतर सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा, वे अपने जन्मदिन भी इन बच्चों के साथ मनाकर उन्हें विशेष अनुभव प्रदान करती हैं।
ग्रुप की संयोजिका प्रिया जैन और सदस्य प्रियंका सांगर, उषा ओम सोनी, तुलसी खत्री, हेमा रामावत, मंजू गहलोत, डिम्पल जैन, जया गहलोत जैसी प्रमुख सदस्य इस सेवा कार्य में अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस प्रयास से न केवल बच्चों को खुशी मिलती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।


Subscribe to my channel


