देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित वॉइस ऑफ थार 3 का 2nd राउंड जूरी रिसोर्ट में हुआ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
जिसमें मुख्य अथिति श्री शांतिचंद जी लोढ़ा (ITO) विशेष अथिति भजन सम्राट श्री प्रकाश माली और बाहर से पधारे विशेष संगीत प्रोग्राम के लिए एक्स फैक्टर जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर दोनों ग्रुप में 2 nd राउंड में पहुंचे 20 प्रतियोगी ने सुंदर प्रस्तुति दी और क्लब अध्यक्ष कैलाश जी गर्ग द्वारा ये शाम मस्तानी की सुंदर प्रस्तुति दी गई और उन्होंने बताया कि सन 2011 में भी उन्होंने वॉइस ऑफ थार की शुरआत की थी उनमें से पीयूष पंवार जैसे कलाकार उभरे ,उन्होंने ये भी बताया इस वॉइस ऑफ थार 3 में से भी जरूर 2/3 प्रतियोगी इंडियन आइडल में जाएंगे ! मुख्य अथिति श्री शांतिचंद जी लोढ़ा ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम के मुख्य ट्रेनिंग कोच रोटेरियन हंसराज जयपाल ने भी सुंदर गीत गाया और उदयपुर से आए विशेष इस आयोजन के जजमेंट और सेलिब्रिटी के रूप में आए एक्स फैक्टर फेम शाहनवाज जी ने सभी प्रतियोगी के बारे में बताया कि सबने शानदार सुर और ताल के साथ गीत गाए उन्होंने ये भी कहा बालोतरा मैं संगीत की कोई कोचिंग नहीं होने के बाद भी बालोतरा के सुर और ताल का इतना मिलन होना सभी अपने आप में एक विशेष बात है और शहनवाज खान ने 1 घंटे में सुंदर प्रस्तुति दी और सभी बॉलीवुड के माने हुए गीतकारों के गीत गा कर सबका मन जीत लिया ! बालोतरा के गीतकार तौफीक नूरानी द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई
रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जी शिवनानी ने सभी वॉइस ऑफ थार में पहुंचे 10 प्रतियोगी के नाम घोषित किए जिसमे जूनियर में शेली छाजेड़,छगन पन्नू ,प्रदीप दवे,आयुष हुंडिया,दिनेश गौड,सीनियर ग्रुप में नितिन गर्ग,रवि मंडोत, पी सी व्यास,निखिल गुप्ता और अमन गर्ग ये सभी प्रतियोगी फाइनल में पहुंच गए है इस प्रोग्राम की सुन्दर एंकरिंग रोटेरियन मनीष सालेचा द्वारा की गई
प्रोग्राम के संयोजक राजेश सिंघल ने बताया कि 28 जून को फाइनल में बॉलीवुड म्यूजिक और सिंगर एकांत पुरोहित को जजमेंट के लिए बुलाया गया है , संयोजक कमलेश जी गोलेछा द्वारा बताया गया कि फाइनल में मानी हुई बॉलीवुड हस्ती एंकरिंग कौशिक शुक्ला करेंगे !
सचिव भरत भंसाली ने बताया कि वॉइस ऑफ थार का फाइनल राज रिसोर्ट में होगा और कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य व्यक्ति क्लब के सभी रोटेरियन साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया !

Subscribe to my channel


