देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर का सम्मेलन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में आयोजित हुआ

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर का सम्मेलन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में आयोजित हुआ।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपनिदेशक जोधपुर के पृथ्वीराज दवे ने कहा कि शिक्षक अपनी गरिमा को बेहतरीन बनाने का सदा प्रयास करें जिससे बालक का भविष्य उज्जवल बन सके तथा गुरुजनों से शिक्षा प्राप्त कर बालक बालिकाएं राष्ट्र के विकास में सहयोग देवे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं भामाशाह गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि फोरम की गतिविधियों में सम्मानित शिक्षक सक्रिय रहकर अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करके समाज में अपनी साख कायम रखें।
कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष पारसमल भंडारी ने कहा कि शिक्षक हमेशा अपने कर्तव्य पालन के साथ विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण ज्ञान प्रदान करें।
कार्यक्रम में जेठनाथ गोस्वामी ने कहा कि सरकार के द्वारा की गई घोषणाएं जिनमें राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को रियायती दर पर भूखंड देने की मांग मांग पूरी नहीं हुई।
तथा शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का सपना भी सरकार नहीं हुआ।
कार्यक्रम में राज्य स्तर पर सम्मानित योगेश किनिया सिवाना, मुकेश कुमार जीनगर पादरू , राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में तेजकरण डांडिया पुरस्कार से सम्मानित जगदीश प्रसाद बिश्नोई एवं सीबीएसई बोर्ड में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका राशि दवे के 96.6% अंक प्राप्त करने पर भामाशाह भंवरलाल भंडारी एवं पवनी भंडारी ने साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य माणकचंद कुशवाह के उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अतिथियों द्वारा बहु मान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नेनसिह राजपुरोहित समदड़ी, वरिष्ठ साहित्यकार छगनलाल व्यास, स्टेट अवॉर्डी व्याख्याता जीता राम मकवाना, सुरेश कुमार सेन, मालाराम सारण बाड़मेर, मोहन सिंह रनिया देशीपुरा, बिजाराम गुगरवाल, ठाकराराम प्रजापत, अशोक कुमार पारीक पचपदरा, ठाकराराम पटेल समदड़ी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं माला पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष जीता राम मकवाना ने किया किया।
राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार छगनलाल व्यास ने आगंतुक अतिथि तो तथा उपस्थित सम्मानित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


