राजनीति

कृषि उपज मंडी चेयरमैन ने किया पदभार ग्रहण।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार अलवर राजस्थान 

 

तिजारा कृषि उपज मंडी को स्वतंत्र मंडी का दर्जा मिलने के बाद एवं चुनाव उपरांत कृषि उपज मंडी के नवनिर्वाचित चेयरमैन सरजीत मेघवाल एवं वाइस चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि संदीप यादव विधायक एवं एमएल रंगा पूर्व विधायक एवं चिकित्सा मंत्री हरियाणा सरकार रहे। इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री की उपस्थिति में कृषि उपज मंडी के चेयरमैन ने पदभार ग्रहण किया, इस दौरान विधायक संदीप यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिजारा विधानसभा में जो कार्य आजादी के बाद से अब तक नहीं कराए गए थे उन कार्यों को वर्तमान गहलोत सरकार में मेरे द्वारा कराए गए हैं जो कि तिजारा विधानसभा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान नगर पालिका तिजारा वाईस चेयरमैन हरीश, उप प्रधान दयाराम चावडा, सरपंच भीम सिंह, रतीराम यादव, पृथ्वी सिंह, विक्रम यादव, माडूराम यादव, पूर्व सरपंच जगदीश मेघवाल, मोहरसिंह, मंडी सदस्य नरेश यादव, राधे सैनी सहित कृषि उपज मंडी तिजारा के नवनिर्वाचित सदस्य व सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button