बालोतरा, 16 अप्रैल। अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने मंगलवार को जिले के राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने पंचायत समिति बालोतरा, शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रभारी अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालयों में साफ सफ़ाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को कार्यालय समय पर आने तथा बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होनेे प्रभारी अधिकारियों को फाइलों का उचित प्रबंधन करने तथा समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की समस्याओं को ध्यान से सुनने तथा समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अनुशासन से राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।