अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर हुआ विशाल सभा का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा में बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिजारा में पधारे। तिजारा आगमन पर विधायक महंत बाबा बालक नाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी की उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि आज जो कार्य मोदी जी ने देश में किया है, वह ना तो पिछले 70 सालों में किसी ने किया और ना ही भविष्य में कोई कर सकता है। अतः मोदी जी के हक में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को अपना मत एवं समर्थन देकर उन्हें मजबूती प्रदान करें। इशाल सर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में रामकिशन मेघवाल, मास्टर मामन सिंह यादव, रामहेत सिंह यादव, रामवीर यादव शाहबादी, राकेश यादव, मनोज नंबरदार, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, सैनी समाज के प्रधान, आदर्श अभिनय समाज के संस्थापक इंदर सिंह दहिया, पूर्व फॉरेस्टर नवल किशोर सैनी, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी, देशपाल यादव, एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, कपिल गुप्ता, कंचन शर्मा, पारुल अविनाश गोयल, नितिन जैन, पदम सैनी सहित सैंकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button