खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बीकानेर में जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, इंटर कॉलेज सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। जिला नेटबॉल संघ, बीकानेर के तत्वावधान में 9वीं जिला स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का शुभारंभ 14 अक्टूबर को श्री बीकानेर महिला मंडल संस्थान, जूनागढ़ के पीछे, बीकानेर में हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत, संयुक्त सचिव जयकिशन, उपाध्यक्ष नीलाक्ष पेंशिया एवं युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित कार्यकारिणी सदस्य कोमल, कविता, रुद्राक्ष, अभिषेक, विकास खड़गावत, कृष्ण, रितु राठौड़, जयंत, मनोज कुमार, साक्षी राठौड़, रामनिवास एवं कोमल बिश्नोई उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला नेटबॉल संघ की ओर से इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी अभिषेक, रुद्राक्ष, हरमन एवं गणेशाराम को सम्मानित किया गया। संघ ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

जिला नेटबॉल संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक फ्रेंड्स पब्लिक स्कूल, सांवलपुरा, जिला सीकर में आयोजित होगी।

जिला नेटबॉल संघ का उद्देश्य जिले में नेटबॉल खेल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाना है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button