धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रताप बस्ती के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, पार्षद सहित 21 सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान

वंदे मातरम टीम कोटगेट बीकानेर ने किया भव्य आयोजन, पार्षद जगदीश सोलंकी का बीकानेरी पगड़ी, शॉल और राम नाम दुपट्टा पहनाकर किया अभिनंदन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 14 अक्टूबर 2026। वंदे मातरम टीम कोटगेट बीकानेर की ओर से प्रताप बस्ती स्थित प्राचीन सियाराम गुफा हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 71 के पार्षद जगदीश सोलंकी सहित क्षेत्र के 21 सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने तीन बार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान राधा खत्री ने हनुमान भक्ति से ओतप्रोत भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

पार्षद जगदीश सोलंकी का किया भव्य अभिनंदन

समारोह में वंदे मातरम टीम से जुड़े वार्ड नंबर 71 के पार्षद जगदीश सोलंकी का विशेष सम्मान किया गया। विजय कोचर, मालचंद जोशी, नरसिंह भाटी, मुकेश जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, कमल सेन एवं मांगीलाल सहित टीम के सदस्यों ने पार्षद को शॉल, पारंपरिक बीकानेरी पगड़ी, राम नाम दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मातृशक्ति ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में निभाई अहम भूमिका

वंदे मातरम टीम की मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी भोजक के नेतृत्व में राधा खत्री, सूरज राठौर, जसोदा खत्री एवं गीता खरखोदिया सहित उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

समाजसेवा में सक्रिय 21 कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम टीम ने प्रताप बस्ती एवं वार्ड क्षेत्र में निरंतर सेवाभावी कार्य करने वाले 21 कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

सम्मानित होने वालों में किशन चौधरी, मुकेश नायक, शिशुपाल सिंह चौहान, मोतीलाल लोहार, करनाराम भील, मुकेश छिंपा, धनराज भार्गव, मुकेश ढोली, पृथ्वीराज नायक, विनोद लोहार, बिट्टू लोहार, भंवरलाल लोहार और नेनाराम लोहार सहित अन्य सेवाभावी वार्डवासी शामिल रहे।

वंदे मातरम टीम की ओर से समाजसेवा में सक्रिय लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश जोशी ने किया, जबकि अंत में कमल सेन ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button