देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मां आशापुरा के नाम सजी भव्य भक्ति संध्या, मधुर भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

मां आशापुरा के अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार और महाआरती ने मोहा मन, विधायक डॉ. अरुण चौधरी सहित अतिथियों का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा, 14 अक्टूबर 2026।

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान के तत्वावधान में 13 अक्टूबर को वर्धमान स्कूल ग्राउंड में ‘मां आशापुरा के नाम’ भव्य भक्ति संध्या का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मां आशापुरा के अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार, आकर्षक दरबार और महाआरती ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने महाआरती में भाग लेकर पावन प्रसाद का लाभ प्राप्त किया।

संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी ने बताया कि रात्रि 8 बजे से आयोजित इस विशाल भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मां आशापुरा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा आयोजन स्थल गुंजायमान हो उठा।

किशन गोयल और लक्ष्मी खंडेलवाल के भजनों ने बांधा समां

संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता ने बताया कि भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन गोयल एवं उदयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका लक्ष्मी खंडेलवाल ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्त देर रात्रि तक मां आशापुरा की भक्ति में सराबोर नजर आए।

इस विशाल भक्ति संध्या के मुख्य प्रायोजक उदारमना गौतम चंद चोपड़ा (यूनिवर्सल ग्रुप), श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी एवं जवेरीलाल मेहता रहे।

विधायक डॉ. अरुण चौधरी सहित अतिथियों का किया भव्य स्वागत

समाजसेवी ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक डॉ. अरुण चौधरी उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति योगेश गहलोत एवं उपसभापति कांतिलाल हुंडिया ने शिरकत की।

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर ओसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल डागा, अनिल बांठिया, कांतिलाल घांची, रमेश पुरी, बजरंग प्रजापत, अशोक पालीवाल, जबरसिंह, नवरत्न अग्रवाल, ममता तलेसरा, ममता भंडारी, सलोनी बंसल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पारसमल भंडारी, समाजसेवी संपत भंडारी एवं शांतिलाल चौकसी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के महावीर बोकडिया, संदीप बोकाडिया, दौलतराज सिंघवी, पारस बोकाडिया सहित संस्थान के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भक्ति संध्या के दौरान सुप्रसिद्ध गायकों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मां आशापुरा के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच देर रात तक श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button