बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

११वाँ भव्य अखिल भारतीय जीरावला भाईपा सम्मेलन 

अहमदाबाद में जीरावला भाईपा की कार्यकारिणी मीटिंग का हुआ आयोजन 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा – अखिल भारतीय जीरावला भाईपा की कार्यकारिणी मीटिंग अध्यक्ष कान्तिलाल जीरावला की अध्यक्षता में मेरूधाम अहमदाबाद सिटी में आयोजित हुई। सेकेट्री जनरल अनिल जीरावला ने बताया कि समस्त सभासद बंधुओं को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि हमारे संगठन का आगामी “११वाँ भव्य सम्मेलन” अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस बार के सम्मेलन की एक विशेष विशेषता यह है कि लाभार्थी परिवार की विशेष भावना और विनती के अनुसार, इसमें बहनों-बेटियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आप सभी से सविनय निवेदन है कि अपने पूरे परिवार एवं बहन-बेटियों के साथ इस पावन आयोजन में पधारकर इस अनुष्ठान को सफल बनाएं। आपकी सहपरिवार उपस्थिति ही इस आयोजन की असली शोभा है। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा और आवास व्यवस्था की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही आप सभी के साथ साझा की जाएगी। बुकिंग कन्फर्मेशन के लिए एक “गूगल फॉर्म” भी जल्द भेजा जाएगा। सभी भाईगण अपनी यात्रा का अग्रिम नियोजन (Planning) सुगमता से कर सकें, इसी उद्देश्य से यह प्रारंभिक सूचना प्रेषित की जा रही है। कृपया इन तारीखों को अपने कैलेंडर में सुरक्षित कर लें। आगामी दिनांक 09 – 10 जनवरी 2025 स्थान श्री नाकोड़ा जी तीर्थ, मेवानगर, राजस्थान में होगा।सम्मेलन के संपूर्ण लाभार्थी पूज्य पिताजी स्व.श्री मांगीलाल जी एवं पूज्य मातुश्रीजी स्व. श्रीमती अमावीदेवी जीरावला के अहैतुत दिव्याशीष तथा स्व. सुश्री प्रांजल दिनेश कुमार जीरावला की पवित्र स्मृति में शा.गौतमचंद अशोककुमार छगनराज ललितकुमार नरेशकुमार पंकजकुमार जीरावला एवं समस्त जीरावला परिवार, एम जी ग्रुप बालोतरा अहमदाबाद, सूरत होंगे। सम्मेलन से जुड़ी यात्रा, आवास व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक जानकारियाँ जल्द ही आप तक पहुँचाई जाएंगी। उक्त जानकारी मन्त्री जयंतीलाल जीरावला जसोल ने दी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button