
*रिपोर्ट : अतुल यदुवंशी*
(ब्यूरो चीफ समस्तीपुर)
समस्तीपुर/बिहार:-
लेट्स इंस्पायर बिहार और उड़ान फ्री एजुकेशन फाॅर सलम चाइल्ड की संयुक्त प्रयास से चल रही संस्थान के दलसिंगसराय के सेंटर नंबर 08 पर समस्तीपुर काँलेज के प्रोफेसर डाॅ० अटानु बनर्जी और विमेंस काँलेज के प्रोफेसर डाॅ० प्रियंका लाल ने बच्चो के बीच अपना कीमती वक्त दिए।
इस संस्था में पढ़ रहे बच्चों को इन्होंने अपने हाथों लेखन सामग्री बाँटे।साथ ही बच्चो को सही गाइडलाइन देते हुए सर ने बच्चो का मनोबल बढ़ाया।मौके पर उड़ान फ्री एजुकेशन फॉर सलम चाइल्ड के फाउंडर मेंबर अमरजीत कुमार,श्वेता गुप्ता और मुस्कान गुप्ता,हेमा कुमारी,बेबी देवी,आरती कुमारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


