ट्रांसफार्मर फूंकने से बिजली गुल

हरदोई से जिला ब्यूरो चीफ श्यामू राजपूत की खास रिपोर्ट
पचदेवरा। विद्युतउपकेंद्र अनंगपुर के कपूरपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पन्द्रह दिन पूर्व जल गया था। इसकी वजह से लगभग तीस घरों की बत्ती गुल है।विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण समस्या बढ गयी है।
बिजली के अभाव में सर्दी में घरों में अंधेरा पड़ा हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। लोगों में खासी नाराजगी है।
कपूरपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर ओवर लोड के चलते 15 दिन पूर्व जल गया है। गांव के श्रीकृष्ण राजपूत,रामऔतार राजपूत, विश्राम सिंह,हरनाम सिंह,मोतीलाल सिंह ने इसकी शिकायत अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी से की थी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार ने जले ट्रांसफार्मर 24 से 48 घंटे में बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश जारी किया है, लेकिन इसका पालन बिजली विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
Subscribe to my channel


