तमंचा,कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

हरदोई से जिला ब्यूरो चीफ श्यामू राजपूत की खास रिपोर्ट
गोपामऊ हरदोई – नगर निगम निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु व अपराधियों की रोकथाम के लिए,निकाय चुनाव को निष्पक्ष कराने हेतु जिले की पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रव शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जिले के थाना टड़ियावां क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में गोपामऊ चौकी प्रभारी कैलाश यादव व हेड कांस्टेबल कन्हैया, कांस्टेबल हरवेंद्र गिरी द्वारा संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त अछ्छान मियां पुत्र मो० शेर निवासी मोहल्ला उत्तरी फर्रास कस्बा गोपामऊ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तलाशी में 01 अदद अवैध तमंचा व 01 कारतूस 315 बोर तमंचा बरामद हुआ है। मामले में चौकी प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि अभियुक्त को गिरफतार कर न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गई है, और बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर इसी प्रकार उनके द्वारा कार्यवाही चलती रहेगी।
Subscribe to my channel


