धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
निर्जला एकादशी पर दिव्यांग व अनाथ बच्चों के लिए विशेष भोजन का आयोजन, भामाशाहों का जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल/बालोतरा।
विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित विद्याश्रम पुनर्वास केन्द्र, नयापुरा (जसोल) में आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर दिव्यांग, अनाथ और असहाय छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य मानव जीव दया सेवा समिति, बालोतरा के अध्यक्ष व प्रसिद्ध भामाशाह श्री हीरालाल जी प्रजापत के सौजन्य से संपन्न हुआ।
निःशुल्क व्यवस्थाओं से संवर रहा है बचपन
संस्थान के संस्थापक व सचिव गौतम चंद प्रजापत ने इस अवसर पर बताया कि पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में लगभग 20 से 25 दिव्यांग और असहाय बच्चे रह रहे हैं। संस्थान इन बच्चों के लिए स्कूल सामग्री, पौष्टिक भोजन, सुरक्षित आवास, खेलकूद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि यह सब समाज के संवेदनशील भामाशाहों द्वारा मिलने वाले निरंतर जन-सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।
वरिष्ठ अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
इस विशेष आयोजन के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए श्रीमती प्रभा किशोर जी सिंघवी (पूर्व चेयरमैन नगर परिषद बालोतरा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ आशापूरा संस्थान से दौल जी सिंघवी, समाजसेवी सवाई सिंह जी जसोल भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना की।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर दीपक जी सैनी, केयर टेकर गोमा देवी जी, सहायक शिक्षक महेंद्र सिंह चौहान और हबीब खां सहित संस्थान के अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक गौतम चंद प्रजापत ने संस्थान पधारे सभी अतिथियों और जनसहयोग करने वाले भामाशाहों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


