उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी नेता पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

 

बस्ती। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में घायल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रियाजुल हसन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि रियाजुल हसन गणेशपुर से तहसील की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायल रियाजुल हसन ने आरोप लगाया है कि अनिल यादव समेत पांच लोगों ने उन पर हमला किया। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में हुए एक विवाद में पैरवी करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: यह खबर घायल पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच और दूसरे पक्ष का बयान आना शेष है।)

रिपोर्ट: आनंद गौतम

मोबाइल: 9140504640

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button