उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर को मिला योग संगम सम्मान पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर (IYA UPSCC) को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “योग संगम सम्मान पत्र” प्रदान किया गया है। यह सम्मान 21 जून 2026 को आयोजित योग संगम कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक जनसहभागिता के लिए दिया गया।

कटेश्वर पार्क, बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 योग साधकों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह आयोजन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के अनुरूप एक ही समय पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह, अध्यक्ष पूर्वी जोन, इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर (IYA UPSCC), ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संतुलन का भी आधार है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।

प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे योग परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है तथा भविष्य में भी योग जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह सम्मान पत्र संगठन के योग प्रचार-प्रसार, जनस्वास्थ्य संवर्धन एवं योग संस्कृति को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button