बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री पंकज शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल का दौरा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*श्री पंकज शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल का दौरा*

 *शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण* श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने शनिवार, 12 सितंबर 2026 को बीकानेर मंडल के श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। महाप्रबन्धक बीकानेर से SPIC ( निरीक्षण कार) से ट्रेक, सिग्नल आदि का गहन निरीक्षण करते हुए श्री डूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म लेवल को ऊंचा करने तथा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का भी जायजा लिया तथा वहां पार्किंग व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू श्रीडूंगरगढ़ ने ग्यारह सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा को सोपा। 1=बीकानेर प्रयागराज सेवा नियमित बीकानेर सूडसर श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ चुरू फतेहपुर सीकर होकर जयपुर चलाई जावे। 2= रतनगढ़ से फतेहपुर 35 किलोमीटर रेल पटरी बिछाई जावे। इससे दूरी 50 किलो मीटर कमहो जायेगी । यात्री भार बढ़ेगा। रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी।समय भी एक घंटा कम लगेगा। यात्रियो के किराया भी कम लगेगा।3=आज सतरह वर्ष पहले छोटी लाइन पर बीकानेर जयपुर वाया श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ रेल सेवा चालू थी। ब्रोड गेज बनने के कारण बद हो गई जो आज तक पुनः शुरू नहीं हुई है। शीघ्र चलाई जावे।5 =बीकानेर रतनगढ़ चुरू फतेहपुर सीकर होते वन्दे भारत रेल सेवा शुरू की जावे।5= आजादी के बाद भी सेकंडों गाव रेल सेवा से वंचित है। अतः श्रीडूंगरगढ़ से बाना रीडी धर्मास बीदासर सुजानगढ़ रेल पटरी बिछाकर रेल सेवा शुरू की जाये। 6= बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ सीकर जयपुर रंगिया होते हुए गोहाटी तक रेल सेवा शुरू की जावे।7=श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी का विश्राम गृह बनाया जावे।8= रेलवे स्टेशन श्रीडूंगरगढ़ पर स्वचालित सीढियां बनाई जावे।9=श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक और प्लेट फार्म बनाया जावे।10= रेलवे स्टेशन पर एक और टिकट खिड़की शूरू की जावे। 11=बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ चुरू होते हुए प्रतिदिन हरिद्वार ऋषिकेश रेल सेवा शुरू की जावे।इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय से सकारात्मक वार्ता हुई। तोलाराम मारू अध्यक्ष रेल सेवा समिति ने जीएम साहब पकज शर्मा तथा डिआर एम साहब गौरव गोविल का माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया ।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भामाशाह हडमान मल स्यामसुखा ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया सुमेर मल प्रकाश सिघी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सतोष कुमार सेन कानाराम सिगराज भाटी गंगाराम

श्री डूंगरगढ़ से महाप्रबंधक रतनगढ़ और चूरू स्टेशनों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर अधीक्षक नाथूराम स्टेशन मास्टर अनिल कुमार पोईन्टस मेन गणेश कस्वा पी डब्ल्यू आई जगदीश सुभाष चन्द्र जितेन्द्र व्यास योगेश शर्मा व दीनदयाल सुनील मीना सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button