उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
रोहिणी पाण्डेय को प्राप्त हुआ MVGU एक्यूप्रेशर एसोसिएट डिग्री कोर्स का प्रमाणपत्र

*रोहिणी पाण्डेय को प्राप्त हुआ MVGU एक्यूप्रेशर एसोसिएट डिग्री कोर्स का प्रमाणपत्र*
*योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रो.डॉ. नवीन सिंह की महत्वपूर्ण पहल*
आस्था आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर, कटेश्वर पार्क, गांधी नगर, बस्ती में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने महाराजा विनायक ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर (MVGU) के एक्यूप्रेशर एसोसिएट डिग्री कोर्स का प्रमाणपत्र प्रशिक्षार्थी रोहिणी पाण्डेय को प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि एक्यूप्रेशर, योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा आज के समय में स्वास्थ्य संवर्धन के प्रभावी माध्यम हैं। इन विधाओं का वैज्ञानिक प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार एवं जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकता है। उन्होंने रोहिणी पाण्डेय को प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
रोहिणी पाण्डेय ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं मार्गदर्शन के लिए प्रो. डॉ. नवीन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रमाणपत्र उनके लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगा।
कार्यक्रम के अन्त में सभी ने प्रशिक्षार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक युवाओं से योग, आयुर्वेद एवं एक्यूप्रेशर जैसे स्वास्थ्यपरक पाठ्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


