बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा निशुल्क आंखों की जांच एवम लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, बाडमेर एवं सोसाइटी फॉर ऑप्टिकल हेल्थ केयर के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क आंखों की जांच एवम लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि बालोतरा लघु उद्योग मण्डल भवन में विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विकास पालीवाल की टीम द्वारा लोगो के आंखों की जांच की गई । स्वर्गीय श्री बद्री प्रसाद जी सिंघल की स्मृति में कन्हैयालाल, राजेश कुमार, पीयूष कुमार डी के सिंघल परिवार के सहयोग से आयोजित शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी
ने शिविर का विधिवत उद्घाटन करते हुए रोटरी क्लब की सेवाओं की सराहना की। शिविर में नगर परिषद सभापति श्रीमती सुमित्रा जैन, बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, अमराराम सुदेशा,गणपत बांठिया , रामाकिशन गर्ग,लघु उद्योग मंडल के अध्यक्ष जसवंत गोगड़ कमलेश चोपड़ा सहित गण मान्य नागरिकों ने शिविर में कार्यों का अवलोकन करते हुए रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। श्रीमती सुमित्रा जैन ने बालोतरा में शिविर के आयोजन कर सेवा के लिए भामाशाह सिंहल परिवार एवम रोटरी क्लब की सेवाओ को उल्लेखनीय बताया। डॉक्टर विकास पालीवाल ने शिविर में जांच के साथ ही लैंस प्रत्यारोपण करने की बात के साथ ही गर्मी में आंखों की सुरक्षा हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। शिवीर में में दानदाता परिवार के कन्हैया लाल सिंहल, राजेश सिंघल का साफा पहनाकर (, डी के सिंहल) का विशेष सम्मान रोटरी क्लब एवं अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीजनल कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश बांठिया ने किया। क्लब सचिव भरत भंसाली ने बताया कि 361 से ज्यादा मरीजों की जांचकर 175 मरीजों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए और 45 ऑपरेशन चयनित किए गए !
कई गणमान्य नागरिको ने रोटरी क्लब , सिंघल परिवार द्वारा जरूरत मंद के नेत्रों की रोशनी प्रदान के लिए दवाई चश्मा और ऑपरेशन की व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया ।
इस कार्यक्रम शिविर प्रभारी कमलेश गोलेछा ने बताया कि सह प्रांत पाल डॉ खुशाल खत्री, डॉ संतोष सिंह शिवनानी, अशोक सुराणा,धर्मेंद्र दवे, विनोद प्रजापत ,कमल केडिया ,संजय सिंघल भरत गोलेछा ,सुरेश गोटी, पवन गर्ग, कमल किशोर सोनी, मांगीलाल मालू ,राजेश श्रीमाली शांतिलाल हुंडिया, पारस, शांति लाल मंडोत,मनीष सालेचा,जितेंद्र महेश्वरी,पवन मांनधना, वैभव मितल,दीपक गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,परवीन चोपड़ा,प्रताप गहलोत, संजय, रामचन्द्र ,सहित सदस्यो ने सेवाएं प्रदान की

Subscribe to my channel


