ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

विफल सरकार का विफल बजट है न बेरोजगारी कम न बढ़ता कर्ज: राकेश यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

*नारनौल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार यादव ने शुक्रवार को हरियाणा बजट 2024 पर कहा कि यह एक विफल सरकार का विफल बजट है।*
*उन्होंने कहा है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।*
*उन्होंने कहा कि किसानों को इस बजट में एमएसपी पर कोई बड़ा ऐलान होने की उम्मीद थी लेकिन बजट में इस विषय पर कोई बात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बजट में बुजुर्गों की पेंशन, युवाओं के रोजगार और ओपीएस के बारे में कोई घोषणा नहीं की हुई।*

*श्री यादव ने कहा कि ने कहा कि हरियाण में महंगाई दर 6.24% है, जबकि बजट में सिर्फ 3.2% की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, शिक्षा, सिंचाई, ऊर्जा, जनस्वास्थ्य, प्रशासकीय सेवाओं, परिवहन, शहरी विकास आदि मुद्दों पर कटौती की गई है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार सिर्फ कर्जे, महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े बढ़ा रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बजट में 3,17,982 करोड़ रुपए का कर्ज बता रही है जबकि यह कुल 4,51,368 करोड़ रुपए है। आगे उन्होंने कहा कि 2024-25 के लिए भी सरकार ने 67,163 करोड रुपए लोन लेने का प्रावधान रखा है, जबकि पिछले लोन और उसके ब्याज का भुगतान करने पर ही 64,280 करोड़ रुपया खर्च हो जाएगा।*

*जीएसडीपी की वृद्धि दर 18% सालाना थी*

*कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट 2024-2025 में सरकार ने कृषि बजट में 0.28% की कटौती की गई। यह पहले 11.80 फीसदी था, जिसे अब कम करके 11.52% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान 2005-06 से 2014-15 तक जीएसडीपी की वृद्धि दर 18% सालाना थी, जो 2014-15 से 2022-23 तक घटकर सिर्फ 9% रह गई। वह बोले 2005-06 में जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो राज्य सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले कर्ज की दर 26% थी। इसे 2014-15 तक कांग्रेस सरकार ने घटाकर 15% कर दिया था। लेकिन अब यह 2022-23 तक में 28% है।*

*उन्होंने बताया कि हरियाणा जहां देश में पहले प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन पर था, आज बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है। इस बजट से कहा कि हरियाणा सरकार के अंतिम वार्षिक बजट में प्रदेश के व्यापारियों व उद्योगपतियों को पूरी तरह निराशा हाथ लगी है।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button