खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खाद्य सुरक्षा योजना: गिवअप अभियान का द्वितीय चरण शुरू

घर-घर जाकर की जा रही पात्रता एवं दस्तावेजों की जांच, अब तक 153 परिवारों का सर्वे

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 16 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र परिवारों की पहचान कर वास्तविक जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में गिवअप अभियान के द्वितीय चरण के तहत डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया गया है। अक्टूबर से दिसंबर तक चलने वाले अभियान में आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों की पात्रता की जांच की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत खैरथल नगरपालिका के वार्डो में जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। अब तक 153 परिवारों के घर पहुंचकर पात्रता एवं दस्तावेजों की जांच की गई है। अपात्र परिवारों को स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है। स्वेच्छा से लाभ नहीं छोड़ने वाले अपात्र उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग के आधार पर गिवअप और वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button