अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री राजर्षि अभय समाज की 111वे वर्ष की रामलीला में सीता हरण से राम सुग्रीव मित्रता तक की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर। श्री राजर्षि अभय समाज, अलवर के रंगमंच पर आयोजित 111वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला के आठवें दिन सीता हरण, शबरी मिलन, राम सुग्रीव मित्रता तक के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं मनोहारी मंचन किया गया।

लीला का शुभारंभ पंचवटी में सूर्पणखा की कान और नाक काटने से हुआ। जिसके कारण रावण द्वारा अपनी माया से सीताजी का हरण किया गया। सीताजी के हरण पर रामजी बहुत ही व्याकुल और व्यथित हो गए।

इसके बाद गिद्धराज जटायु के उद्धार की लीला को दिखाया गया, जिसमें जटायु द्वारा माता सीता की रक्षा करते हुए रावण द्वारा घायल किया गया और अंत में श्रीराम की गोद में अपने प्राण त्याग दिए। एक पुत्र की भांति राम ने गिद्धराज जटायु का अंतिम संस्कार किया। जटायु द्वारा समाज को नारी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का संदेश दिया गया।

इसके बाद शबरी मिलन की लीला के मंचन में दर्शाया गया कि सीताजी को खोजते हुए राम लक्ष्मण शबरी मैया की कुटिया पहुँचे। रामजी ने शबरी मैया को अपनी भक्ति प्रदान करते हुए मोक्ष प्रदान किया। इस प्रसंग में भगवान ने निर्मल भक्ति का संदेश दिया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता की लीला में रामजी माता सीता को खोजते हुए ऋष्यमूक पर्वत पर पहुंचे, जहां पहले तो उनकी भेंट उनके अनन्य भक्त और सेवक श्री हनुमान जी से हुई और हनुमान जी द्वारा अग्नि की साक्षी में सुग्रीव से मित्रता कराई गई। इस प्रसंग में दर्शाया गया कि मित्रता में परस्पर सहयोग का भाव होना चाहिए।

आज की श्रीरामलीला की प्रायोजक प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती राम दुलारी, श्री मुकेश गुप्ता(श्रीराम चेरिटेबल ट्रस्ट) उपस्थित रहे।

अतिथि के रूप में संस्था द्वारा नगर निगम अलवर के नवनिर्वाचित पार्षदों में से श्री श्रद्धा खंडेलवाल, लव कुमार भी उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष सहित संरक्षक, पदाधिकारी, सदस्य, कलाकार एवं स्वयंसेवकों द्वारा अतिथियों का भव्य एवं भावभीना स्वागत – सम्मान किया गया।

आज की लीला में राम – भावेश गुप्ता, सीता – शिवम सोनी, रावण – ललित मिश्रा, स्वरूप सूर्पनखा – लक्षिता, कुरूप सूर्पनखा – सुरेश शर्मा, मारीच – राहुल चतुर्वेदी, शबरी – सुरेश, सुग्रीव – सुरेंद्र सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया।

रामलीला के हास्य कलाकार सुख सारण के रूप में मनोज गोयल हरीश शर्मा ने समय समय पर दर्शकों को रोमांचित किया

श्री रामलीला का प्रदर्शन संस्था के महानिदेशक मनोज गोयल के निर्देशन में प्रस्तुत किया जा रहा है।

संस्था की ओर से आयोजित यह 111वें वर्ष की रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के शोषित, वंचित एवं आदिवासियों के साथ ही वन्यजीवों के प्रति प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

देवराज शर्मा

प्रचार मंत्री

श्री राजर्षि अभय समाज अलवर

9413024200

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button