धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित किया कन्या भोज; बालिकाओं को दी सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता की जानकारीबालोतरा।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं संबंधित छात्रावास की बालिकाओं के लिए भव्य कन्या भोज एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और बेटियों के सम्मान व स्नेह से ही समाज सशक्त बनता है। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य के मुख्य भामाशाह एवं प्रायोजक रोटरी सदस्य राजेश श्रीमाली एवं महेश बाजारी रहे। भामाशाहों ने अपने परिजनों एवं उपस्थित रोटरी सदस्यों के साथ मिलकर बालिकाओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। भोजन के पश्चात सभी बालिकाओं को बैठाकर प्रायोजक महेश बाजारी व उनकी पत्नी सुनिता बाजारी तथा राजेश श्रीमाली व उनकी पत्नी चित्रा श्रीमाली द्वारा कुमकुम का तिलक लगाकर उनका भावपूर्ण सम्मान किया गया। इसके साथ ही सीए पवन गर्ग एवं उनकी पत्नी जानकी गर्ग द्वारा सभी बालिकाओं को बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए।

*सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान की निरंतरता*

इस अवसर पर क्लब सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में सार्वजनिक रूप से जारी किए गए जागरूकता पोस्टर एवं बैनर को इस आयोजन में भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लक्षित आयु वर्ग (बालिकाओं एवं महिलाओं) तक इस संदेश की निरंतरता बनाए रखना और हर संबंधित व्यक्ति तक प्राथमिक जानकारी पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि “आप किसी ऐसी बीमारी से नहीं लड़ सकते जिसके बारे में आप जानते ही न हों।” इसी सोच के साथ पोस्टर के माध्यम से बीमारी के लक्षण, रोकथाम, स्क्रीनिंग जांच (Pap Smear / HPV Test) तथा 9 से 45 वर्ष तक के विभिन्न आयु समूहों के लिए HPV टीकाकरण की जानकारी साझा की गई।

क्लब के मीडिया प्रभारी सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में छात्रावास वार्डन श्रीमती विजया कुमारी ने रोटरी क्लब बालोतरा की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी उत्कृष्ट सेवा परियोजनाओं के निरंतर आयोजन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष भरत गोलेछा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, सतीश आजाद, मुकेश बाजारी, दीपक गुप्ता एवं राहुल बंसल सहित रोटरी क्लब बालोतरा के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button