बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोंतरा द्वारा ख़ुशियों का बाज़ार बैनर विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोंतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोंतरा द्वारा जसोल में किया बैनर विमोचन।
बालोतरा केंद्र अध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा ने बताया की अपेक्स द्वार आयोजित ख़ुशियों का बाज़ार, दिवाली त्यौहार को देखते हुए सब की सेवा सब को प्यार, हर चेहरे पर खिले मुस्कान, सेवा कार्य के अंतर्गत स्थानीय कुँवर हरिचंद्र सिंह जसोल द्वारा ख़ुशियों के बाज़ार बैनर का विमोचन करवाया गया। कुँवर हरिचन्द्र सिंह जसोल ने इस नेक सेवा कार्य की ख़ूब सराहना की। इस कार्यक्रम का केंद्र का एक ही उद्देश्य हैं कि हर ज़रूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना। बीपीएल क्वॉटर और भील बस्ती, जोगी बस्ती तीनों स्थानों पर बच्चों के कपड़े, साड़ीया, खिलौने, बर्तन इत्यादि आइटम सिर्फ़ दस रुपए में देकर हर ज़रूरत मंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना।इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा सचिव प्रमिला सालेचा,
केंद्र अध्यक्ष रेखा पी ड़ोसी चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रा बालड, मंजू मंडोत, सीमा कवाड़ आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


