LIVE TVउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

सीआईआई उत्तराखंड ने कुमाऊँ ज़ोन के लिए की नई कार्यकारिणी की घोषणा,एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निर्देशक सौरभ अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

CII Uttarakhand announces new executive committee for Kumaon Zone; Saurabh Agarwal, Director, LSC Infratech Limited, becomes Vice Chairman

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) कुमाऊं जॉन की कार्यकारिणी का गठन किया कर दिया गया है जिसमें श्री अशोक अग्रवाल को सीआईआई कुमाऊँ ज़ोन का अध्यक्ष तथा श्री सौरभ अग्रवाल को सीआईआई कुमाऊँ ज़ोन का उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

नई कार्यकारिणी को CII से जुड़ी समस्त औद्योगिक समूह द्वारा बधाई दी गई है एवं उनके उज्जवल भविष्य के साथ ही उद्योग हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

श्री अशोक अग्रवाल, जो चावल प्रसंस्करण, विनिर्माण एवं निर्यात के क्षेत्र में व्यापक औद्योगिक अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व से कुमाऊँ क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ सीआईआई का जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ होने तथा औद्योगिक विकास, आपसी सहयोग और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

श्री सौरभ अग्रवाल औद्योगिक गैस, खनन, ऑटोमोबाइल्स और बुनियादी ढाँचे सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं। संयंत्र संचालन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता सीआईआई की पहलुओं को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

नए नेतृत्व से सीआईआई कुमाऊँ ज़ोन की उद्योग जगत के विभिन्न हितधारकों के साथ सहभागिता को और मजबूत करने, उद्यमों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में सहयोग मिलने की अपेक्षा है। विशेष रूप से, इस पहल से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) और उभरते व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी औद्योगिक समूह का आभार जताया गया एवं विश्वास दिलाया गया कि उन्हें दिए जिम्मेदारी को वह पूर्ण रूप से स्वीकार करते हुए उद्योग हित में कार्य करेंगे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button